फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ने फिर जीती डूंगरपुर ट्राफी

Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजसिंह डूंगरपुर अंडर-14 ट्राफी पर लगातार दूसरी बार यूपी की टीम ने कब्जा जमा लिया है। राजस्थान के राजसमंद में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यूपी ने पहली पारी में 14 रन की बढ़त के आधार पर राजस्थान को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। 4 दिवसीय मैच की पहली पारी में यूपी ने 343 रन बनाए थे, जिसके जवाब में शुक्रवार को राजस्थान की टीम 329 रन ही बना सकी। पहली पारी के आधार पर यूपी को 14 रन की बढ़त मिली। यूपी के लिये अंकुश नागर ने 73 और शिवा सिंह ने 67 रन देकर 4-4 विकेट झटके। राजस्थान के लिए सुरजान सिंह ने 76 रन, मुकेश चौधरी ने 20 और बलजीत सिंह ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें