फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच दिन में 97 हजार परीक्षार्थियों ने लिया निशुल्क बस यात्रा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पांच दिन में 97,982 अभ्यर्थियों ने 1,71,19,096 रुपये की निशुल्क यात्रा की है। परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज बसों में सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मची रही। 25 अगस्त को बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।शासनादेश पर 22 अगस्त से रोडवेज बसों में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा प्रतिभागियों के लिए फ्री सेवा दी गई थी। सर्वाधिक भीड़ कानपुर व आगरा रूटों पर देखने को मिली। जिले से गैर जनपदों में परीक्षा देने व गैर जनपदों से शहर आने के लिए रोडवेज डिपो का संचालन हुआ है। पहले दिन 22 अगस्त को इटावा डिपो की बसों में 865 परीक्षार्थियों के 146935 रूपये के जीरो बेलेंस पर टिकट काटे गए। वहीं 23 को 2901 परीक्षार्थियों के 521214 रूपये, 24 को 5447 परीक्षार्थियों के 1114808 रूपये, 25 को 6184 परीक्षार्थियों के 1188534 और 26 को 4960 परीक्षार्थियों के 1004487 रूपये के जीरो बेलेंस के टिकट काटे गए। इस प्रकार इटावा डिपो की बसों में कुल 20357 परीक्षार्थियों ने निशुल्क बसों में यात्रा की।
विज्ञापन

वहीं इटावा रीजन की ओर से इटावा, औरैया, सैफई, बेवर, छिबरामऊ, फरुखाबाद, शिकोहाबाद व मैनपुरी डिपो का संचालन होता है। सभी आठो डिपो में इटावा डिपो में सबसे ज्यादा 20357 परीक्षार्थियों ने निशुल्क यात्रा की है। वहीं सबसे कम छिबरामऊ डिपो में 3410 अभ्यर्थियों ने सफर किया है।
विज्ञापन

परशुराम पांडे, आरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें