कानपुर। फजलगंज रेलवे इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर स्थित कोरन्टीन सेंटर में गुरुवार को कोरोना के 27 संदिग्ध मरीजों की दोबारा जांच के लिए नमूने लिए गए। इनमें आरपीएफ के 10 सिपाही भी शामिल है। इन सभी के कोरन्टीन सेंटर में 14 दिन पूरे हो गए हैं। कोरोना के सिम्टम्स भी नहीं हैं। भर्ती होते समय कराई गई कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। प्रभारी अधिकारी के अनुसार दोबारा गुरुवार को ही जांच की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई तो इन्हें घर भेज दिया जाएगा। डीएम सीएमओ ने किया निरीक्षण कानपुर। जिला अधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी और सीएमओ डॉ अशोक शुक्ला ने गुरुवार को फजलगंज रेलवे इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर स्थित कवारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस सेंटर ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सुरक्षित तरीके से इलाज एवं देखभाल करने के निर्देश दिए। इस सेंटर में चमनगंज, मन्ना पुरवा, जूही जालपा नगर आदि मोहल्लों के कोरोना के 151 संदिग्ध मरीज कोरन्टीन हैं।