फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेस्ट अस्पताल में 26 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, एक अन्य की दोबारा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोरोना संक्रमित बिहार के मरीज का इलाज करने वाले मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल के डॉक्टरों सहित 26 कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि एक अन्य कर्मचारी की दोबारा कोरोना जांच कराने के लिये नमूना लिया गया है । अनवरगंज पुलिस ने पिछले हफ्ते एक अज्ञात व्यक्ति को मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में होश आने पर उसने खुद को सिवान ( बिहार ) निवासी बताया था। 3 दिन इलाज कराने के बाद मरीज अस्पताल से भागकर अपने घर पहुंच गया था, जहां उसे कोरोना होने की पुष्टि हुई। इसका पता चलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया था। मेडिकल कॉलेज के टीवी एंड चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आनंद कुमार ने बताया कि 9 डॉक्टरों और 7 नर्सों ने उसका इलाज किया था। 11 चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी उसके संपर्क में आए थे। इन सभी की मेडिकल कॉलेज से कोरोना की जांच कराई गई। इनमें से 26 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है, जबकि एक वार्ड ब्वॉय का सैंपल रिजेक्ट हो गया, उसकी दोबारा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें