कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के गौरियापुर के पास सोमवार की देर शाम एक दुर्घटनाग्रस्त कार से 125 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। हरियाणा से इलाहाबाद जा रही यह कार गौरियापुर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उससे 125 बोतल हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। जबकि पुलिस ने कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में दिल्ली नंबर की कार से शराब की तस्करी किए जाने का खुलासा हुआ है।