हसवा(फतेहपुर)। चोरों ने सोमवार की रात दुकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। घटना से कस्बे में हड़कंप रहा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। हसवा कस्बा निवासी मनोज कुमार केसरवानी की बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान व मोबाइल की दुकान है। मनोज ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा था। दरवाजे में लगी कुंडी का ताला टूटा देखा। दुकान के अंदर सामान बिखरा था। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके के हालातों का वीडियो और फोटो खींचा। पीड़ित मनोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दुकान से केबिल वायर, वायरिंग कॉपर तार, एल्युमीनियम तार, डोरी तार, मोबाइल, चार्जर, एलईडी बल्ब, मोबाइल बैट्री, इनवर्टर बैट्रा और तीन हजार रुपये चुरा ले गए हैं। चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह ने बताया कि घटना की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।