कानपुर। डीबीएस कॉलेज और प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर और आसपास के जिलों के 3000 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों ने 812 युवाओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिए। मेले में पुखराज हेल्थ केयर, पारस हेल्थ केयर, सुपर क्लाउड, कृष्णा मारुति, जोमैटो और हिटैची कैश मैनेजमेंट सर्विस समेत 39 कंपनियां आईं। कार्यक्रम की संरक्षक मेघना श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी रहे। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अमित तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो