कानपुर। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के माध्यम से किसानों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के बंपर ड्रा का आयोजन नवीन गल्ला मंडी नौबस्ता में किया गया। ड्रा के जरिये 78 किसानों को योजना का लाभ दिया गया। तिमाही ड्रा में आठ किसानों को पंपिंग सेट, 36 को टीवी, पॉवर स्प्रेयर व मिक्सर ग्राइंडर मिला। छमाही ड्रा में चार किसानों को ट्रैक्टर 35 को हार्सपावर, चार किसानों को पॉवर टिलर, छह किसानों को पॉवर ड्रिवेन हार्वेस्टर और 20 किसानों को सोलर पावर पैक संयंत्र मिला। इस ड्रा में मंडी समिति अछल्दा के महेश चंद्र, मंडी समिति बरीपाल के ओम प्रकाश, मंडी समिति छिबरामऊ के अनिल कुमार और सियाराम विजेता रहे। मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन रेनू सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक चर्तुवेदी, उप निदेशक संजय कुमार सिंह, साक्षी आदि मौजूद रहीं। (ब्यूरो)