फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला की देखरेख की व्यवस्था दुरुस्त करें: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत संचालित गोशालाओं की बेहतर व्यवस्थाओं व संसाधन के लिये शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उपजिलाधिकारी नंदप्रकाश मौर्य ने कहा कि गोशाला में गाय व सांड़ के रहने की पृथक-पृथक व्यवस्था करें। इससे आपस में लडकर गोवंश चोटिल होने से बचे रहें। गोवंश के चारे के लिए धनराशि भेजी जा रही है। गोशाला पर एक व्यक्ति निगरानी के लिए रखा जाए। मौजूदा स्थिति में चल रही समस्या फसल कटने के बाद समाप्त हो जाएगी। इसलिए ग्राम प्रधान एक माह तक विशेष सहयोग प्रदान करें। प्रत्येक गोशाला के लिए प्रधान व सचिव बैंक खाते खुलवाकर रजिस्टर व्यवस्थित करें। बैठक को खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत अनिल कुमार बाजपेई ने भी संबोधित कर गौशाला हेतु शासन से निर्धारित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधान/प्रतिनिधि शैलू शुक्ला, अवध नरायन यादव, श्यामू तिवारी, कमलेश कुमार, दीपक यादव आशू, विनोद यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें