फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने 8 सब इंस्पेक्टर किए इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एपी राधेश्याम ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए छह सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया है। बारा चौकी इंचार्ज रामजी दुबे का झांसी रेंज तबादला होने पर उनकी जगह अकबरपुर कोतवाली से वीके तिवारी को तैनात किया गया है। पुलिस लाइन से अकबर अली को जैनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है वहीं चौकी इंचार्ज बेहमई दाराचंद को देवीपुर, कंचौसी से अनिल भदौरिया को बिरहुन चौकी में तैनात किया गया है। पुलिस लाइन से महेंद्र सिंह को चौकी इंचार्ज कंचौसी बनाया गया है। बिरहुन चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी व पुलिस लाइन से मंजीत दयाल को थाना डेरापुर, मंगलपुर थाने में तैनात चैनपाल सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी ने बताया कि सभी सब इंस्पेक्टरों को नवीन तैनाती स्थल में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें