फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने में हुए 692 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, मंडल में मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने के 1324 चालान किए गए जिनमें कानपुर नगर में सर्वाधिक 692 चालान हुए। खतरनाक ड्राइविंग के कारण कानपुर में 42 लाइसेंस निरस्त हुए। जनवरी-फरवरी 2025 की तुलना में इस वर्ष मंडल में सड़क दुर्घटनाएं 685 से घटकर 634 रह गईं। हालांकि, फर्रुखाबाद में यह संख्या 65 से बढ़कर 81 हो गई। इसके अतिरिक्त, नशे में वाहन चलाने के 217, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 2048, प्रेशर हॉर्न के 399 और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने के 989 चालान हुए। वर्ष 2026 में अब तक मंडल में कुल 205 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त हुए हैं, जिनमें कानपुर नगर और फर्रुखाबाद में 42-42 लाइसेंस शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें