कानपुर। ठंड भरे मौसम में 69 रोगी हार्ट अटैक के लक्षण के साथ कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए हैं। आठ रोगी मृतावस्था में अस्पताल पहुंचे। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 967 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शुक्रवार को 186 रोगियों ने इमरजेंसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। हैलट की इमरजेंसी में आठ रोगी ब्रेन स्ट्रोक के भर्ती हुए। इसके अलावा गुर्दा, लिवर फेल, अस्थमा और सीओपीडी के रोगियों को भर्ती किया गया। ब्यूरो