फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: रेलवे गोदाम से चोरी 66 क्लैंप बरामद, भाजपा नेता के भाई समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2020 07:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
भाजपा नेता के भाई समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में कोतवाली पुलिस ने नौरंगा कस्बे में कार्रवाई कर एक कबाड़ी की दुकान से रेलवे के 66 क्लैंप बरामद किए। इस मामले में भाजपा नेता के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि बरामद माल रेलवे के गोदाम से चोरी किया था।
विज्ञापन


अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपियों को आरपीएफ के हवाले किया गया है। घाटमपुर कोतवाल सत्यदेव शर्मा ने बताया कि रविवार को नौरंगा कस्बा स्थित कबाड़ी की दुकानदार बहादुर साहू की दुकान पर छापा मारा गया। वहां रेलवे से चोरी किया गया कुछ लोहा बरामद हुआ।

मौके से कबाड़ी बहादुर साहू और उसके भाई दिनेश साहू को हिरासत में लिया गया। उनकी निशानदेही पर नौरंगा कस्बा के ही मनीष साहू उर्फ मुस्सी के यहां छापा मारा गया। तलाशी में उसके यहां से बड़ी मात्रा में रेलवे के क्लैंप, जिनमें प्रत्येक का वजन 17.5 किलोग्राम है बरामद किए गए।
विज्ञापन


मनीष उर्फ मुस्सी साहू का छोटा भाई भाजपा का पदाधिकारी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 66 क्लैंप और बड़ी संख्या में उनको कसने वाले नट-बोल्ट बरामद किए गए। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई।

सूचना पर आरपीएफ की सीओ शिप्रा पटेल दल-बल के साथ घाटमपुर कोतवाली आईं और आरोपियों को माल समेत अपने कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि बरामद माल रेलवे के गोदाम से चोरी हुआ था। बताया कि आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ की ओर से मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें