फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 62 योजनाओं को ए ग्रेड, फिर भी संयुक्त रैंकिंग में 55वें स्थान पर जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में सरकारी योजनाओं के बेहतर प्रदर्शन के बावजूद प्रदेश की संयुक्त रैंकिंग में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। सितंबर की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में करीब 69 योजनाओं में से 62 को ए ग्रेड मिला लेकिन जिला संयुक्त रैंकिंग में 55वें स्थान पर रहा। पांच योजनाओं के सबसे खराब प्रदर्शन ने जिले की रैंकिंग प्रभावित की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन, एनआरएलएम, आरएफआईसी, ओटीओपी टूलकिट और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। इन योजनाओं को शून्य से दो अंक तक ही मिले। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी रैंकिंग में विकास कार्यों में जिले को 38वां और राजस्व कार्यों में 60वां स्थान मिला। इससे पहले अगस्त में जिला संयुक्त रैंकिंग में 66वें स्थान पर था। उस समय विकास कार्यों में 52वीं और राजस्व कार्यों में 68वीं रैंक मिली थी। सितंबर में सुधार के बावजूद राजस्व कार्यों और कुछ योजनाओं की खराब प्रगति रैंकिंग में बाधा बनी रही। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें