जिला अस्पताल में मिलीं चार दवाएं संदिग्ध
निरीक्षण के बाद लिए नमूने
चित्रकूट। जिला अस्पताल में भी चार दवाएं संदिग्ध मिलने पर नमूने लिए गए। इन दवाओं के नमूने लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।
गुरुवार डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में दवाओं के स्टाक रूम का औचक निरीक्षण किया। लगभग दो घंटे तक जांच व स्टाक मिलान के दौरान चार दवाएं संदिग्ध मिलीं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि न्यूमाइसिन सल्फेट पावडर 10 ग्राम, एम्क्सीलीन टेबलेट 375 एमजी, इरथ्रोमाइसिन टेबलेट 250 ग्राम व पैरासिटामॉल टेबलेट 500 ग्राम की दवा संदिग्ध मिली हैं। जिनके नमूने लेकर जांच को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में दवाओं में गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।