फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बकेवर समिति पर पहुंचाई गई 600 बोरी एनपीके खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर समिति पर रविवार को 600 बोरी एनपीके खाद पहुंचाई गई है। सोमवार को पॉश मशीन में स्टॉक आने पर खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। बकेवर समिति पर डीएपी खाद न भेजे जाने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इस कारण किसानों की सरसों की बुआई नहीं हो पा रही है। बिजौली, सराय इलाही, सराय मिट्ठे, किशनपुरा, कंढैय्या, हर्राजपुर, ईकरी, दाउदपुर, नबादा सहित करीब 40 गांवों के किसान डीएपी के लिए समिति पर भटक रहे हैं। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने रविवार के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए बकेवर समिति पर रविवार को 600 बोरी एनपीके खाद भेजी।
विज्ञापन


समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि 600 बोरी एनपीके खाद आ गयी है। सोमवार को पॉश मशीन में स्टॉक आने पर किसानों को खाद वितरित की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें