फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीसीएम का तिरपाल काटकर शराब की 60 पेटियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के गोशाला में चोरों ने खड़ी डीसीएम का तिरपाल काटकर उसमें रखी अंग्रेजी शराब की 60 पेटियां चोरी कर लीं। चालक डीसीएम के अंदर ही सो रहा था। मूलरूप से बांदा निवासी दीपक राणा जाजमऊ के गोशाला में किराये के मकान में रहता है। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह डीसीएम चलाता है। शनिवार को लखनऊ से अंग्रजी शराब की 454 पेटियां लेकर कानपुर पहुंचा। रात को होटल में खाना खाने के बाद गाड़ी में ही सो गया। सुबह चोरी का पता चला। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें