औरैया जिले के सहार में छह घरों में भीषण आग लग गई। आग से चार मकान जलकर राख हो गए। आग से गृहस्थी व लाखों का सामान जल गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग से फूल सिंह, रामधीन, सुदामा, रवींद्र के घर पूरी तरह से जल गए। वहीं राजबहादुर और सुरेंद्र के घर भी चपेट में आ गए।