कानपुर। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा अलंकरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि नेट प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आरके अग्रवाल ने 58 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी ध्रुव रुइया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. अंगद सिंह ने की। प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा अवस्थी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राममिलन सिंह ने अतिथियों का परिचय कराते हुए स्वागत किया। संगीत शिक्षिका शिखा शुक्ला ने अभिनंदन गीत की प्रस्तुति दी। मौके पर रामप्रकाश मिश्रा, डॉ. ममता तिवारी, शिवानी सिंह, निधि गुप्ता, रूपाली बनर्जी मौजूद रहीं।