फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेले में 57 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से महेवा ब्लॉक सभागार में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 142 युवाओं ने प्रतिभाग किया। चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के आधार पर 57 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बचे हुए अभ्यर्थी कंपनियों के मानकों पर खरे नहीं उतर सके। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि सेवायोजन विभाग की ओर से लगातार मेलों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में अब ब्लॉक वाइज मेले लगाए जा रहे है। अगले मेले की सूचना जल्दी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें