कानपुर। राहुल शुक्ला ------------ इस बार महेश नवमी 31 मई को मनाई जाएगी। लॉक डाउन के चलते सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त रहेंगे। इस दिन सुबह 11:00 बजे महेश्वरी समाज के लोग अपने-अपने घरों में महेश वंदना करेंगे। जबकि शाम को सांस्कृतिक संध्या जूम ऐप में आयोजित होगी। बताते चलें माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के दिन मनाया जाता है। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की महामंत्राणी मंजू बांगड ने बताया बताया कि लाक डाउन के चलते इस दिन शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। महेश नवमी के दिन माहेश्वरी युवा संगठन, महेश्वरी महिला मंच व महेश्वरी महासभा कि लोग सुबह 11:00 बजे अपने अपने घरों में महेश वंदना करेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखेंगे। उन्होंने बताया कि लाक डाउन के चलते सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। उसकी जगह समाज की ऑनलाइन प्रतियोगिता चल रही है।