फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार समेत 10 लोग किए जाएंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे जिले के दस लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मानव सेवा संगठन सम्मान समारोह व तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगा। अपने कार्यों के लिए चर्चित रहने वाले तहसीलदार राजीव उपाध्याय सहित 10 लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि रसूलाबाद के तहसीलदार राजीव उपाध्याय टोडरपुर के प्रधान डॉ हरपाल सिंह परिहार अकबरपुर के रजत गुप्ता रेडियो स्टेशन वक्त की आवाज की समन्वयक राधा शुक्ला सोलर लाइट में अपना अहम योगदान करने वाली रसूलन देवी पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित आदि को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार की सुबह विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम बारनपुर कहिंजरी के ओम श्री विश्वकर्मा डिग्री कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें