फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue cases In Kanpur: डेंगू के 51 नए मरीज मिले, 148 हुए सक्रिय मरीज

Wed, 23 Nov 2022 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में सक्रिय मरीज 148 हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न ब्लाकों के नौ स्थानों पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यहां कुल 855 रोगी देखे गए। इनमें डेंगू के लक्षणों वाले 17 रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू के 51 नए संक्रमित मिले हैं। उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब ने बुधवार को संक्रमितों की सूची जारी की है। 33 संक्रमित की सूची उर्सला और 18 की सूची मेडिकल कॉलेज ने दी है। इनमें नगर के 32 संक्रमित हैं और 19 दूसरे जिलों के हैं।

विज्ञापन


इस समय नगर में सक्रिय मरीज 148 हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न ब्लाकों के नौ स्थानों पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यहां कुल 855 रोगी देखे गए। इनमें डेंगू के लक्षणों वाले 17 रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जनवरी से अब तक कुल 689 डेंगू संक्रमित मिले हैं। डेंगू डेडिकेटेड हॉस्पिटल कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में इस वक्त एक भी डेंगू रोगी नहीं है। उर्सला में आठ रोगी भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें