फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंबल व्यापारी के 50 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र में कंबल व्यापारी से बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। मूल रूप से उन्नाव निवासी कंबल व्यापारी सुरेश दुबे वर्तमान में रमईपुर में किराये पर रह रहे हैं। 22 दिसंबर की दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच बेगमगंज कंबल लेने जाने के लिए नौबस्ता चौराहा पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनसे घंटाघर का रास्ता पूछा। उधर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। नौबस्ता के अलंकार गेस्ट हाउस के पास पीछे बैठा युवक बाइक रुकवा कर उतर गया। शक होने पर जब सुरेश ने जेब खंगाली तो रुपये गायब थे। इस पर दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो हाथापाई हुई। इसके बाद बाइक सवार मौरंग मंडी की तरफ भाग निकले। एक युवक का बैग पीड़ित के हाथ लग गया। उन्होंने विराटनगर चौकी में शिकायत की और बैग जमा कर दिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें