फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झांसा दे खाते से उड़ाए 4.85 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के अहिरवां सीतारामनगर निवासी भरत लाल पांडेय ने पुलिस को बताया कि बीती 31 जनवरी की शाम उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। ठग ने खुद का नाम राहुल वर्मा बताते हुए एसबीआई मुंबई शाखा से होने की जानकारी दी। आरोपी ने योनो एप अपडेट करने का झांसा देकर खाते की जानकारी ली। फिर खाते से करीब 4.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल समेत चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें