फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निगेटिव बैलेंस वाले 4,800 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। निगेटिव बैलेंस वाले 70,357 में से 4,800 स्मार्ट मीटर धारकों के कनेक्शन मंगलवार को केस्को ने काट दिए हैं। बाकी के बचे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जा रहा है। बता दें कि केस्को ने स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड में बदलने की कवायद नवंबर में शुरू की थी। चार महीने में उपभोक्ता बिजली जलाते रहे लेकिन रीचार्ज नहीं कराया। इनका निगेटिव बैलेंस बढ़ता गया जो 12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस पर 13 मार्च से केस्को ने निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली बंद करनी शुरू कर दी थी। 17 मार्च तक 4,800 लोगों की बिजली बंद की गई। बकाया 2.59 करोड़ में से 1.66 करोड़ रुपये का बैलेंस जमा हुआ और लोगों ने रीचार्ज करना शुरू कर दिया। इसमें भी 2654 उपभोक्ताओं में 1710 ने मीटर रीचार्ज कराया है। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि जो उपभोक्ता मीटरों के प्रीपेड होने के बाद हर महीने खर्च के हिसाब से रीचार्ज कराते रहे उन्हें परेशानियां नहीं हुईं। यूपीपीसीएल के निर्देश पर अब निगेटिव बैलेंस वाले स्मार्ट मीटरों की बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें