फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाजपा के 43 सक्रिय पदाधिकारियों ने थामा बसपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा के 43 सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नवीन मार्केट स्थित बसपा के मंडल कार्यालय में हुए समारोह में मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर-लखनऊ नौशाद अली और सूरज सिंह जाटव की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा छोड़ने वालों में किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी और चार बार मंडल प्रभारी रहे अजीत तिवारी, महिला मोर्चा की जिला मंत्री काजल तिवारी, पूर्व मंडल मंत्री व जिला सह संयोजक अनिल बाजपेयी, बूथ अध्यक्ष अजय पासवान, श्रीराम तिवारी, धर्मेंद्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष बबलू तिवारी और राजू पाल शामिल रहे। इनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सदस्यता ली। समारोह में मंडल प्रभारी राम शंकर कुरील, जीवन लाल भारती, सुनील भारती, कुंवर सिंह राना, श्रीदेवी तिवारी, राम नारायण निषाद, मोहन मिश्रा मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें