शमसाबाद। पांच दिन पूर्व गंगा में लापता हुए किशोरी का शव मिल गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कनासी निवासी धीरेंद्र का 17 वर्षीय बेटा रितिक 17 फरवरी को गंगा स्नान करने गांव के लोगों के साथ ढाईघाट गया था। वहां रितिक के साथ गांव के पांच लोग और गंगा में डूब गए थे। गोताखोरों ने पांच लोगों को बचा लिया था पर रितिक का पता नहीं चला था। इसके चलते रोज दिन में गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने रितिक का शव गांव फुला के पास गंगा से बरामद कर लिया। उसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।