फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी बंद करने से नहीं संचालित हो सकी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद(कानपुर)। रतनपुर गांव में छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों ने प्राथमिक स्कूल में सोमवार सुबह 50 मवेशियों को घेरकर बंद कर दिया। सुबह यह देख बच्चे स्कूल नहीं गए। वहीं मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। रतनपुर गांव में छुट्टा मवेशी गेहूं, लाही, चना आदि की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इससे नाराज किसान 50 मवेशियों को घेरकर गांव के प्राथमिक स्कूल ले गए। वहां बाउंड्री के अंदर बंद करके गेट बाहर से बंद कर दिया। इस बीच स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक जलील अहमद ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम ने लेखपाल को राधेश्याम को मौके पर भेजा। ग्रामीण लेखपाल की बात मानने तैयार नहीं हुए। जिससे मवेशी देर रात तक स्कूल में ही बंद रहे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में 70 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में मवेशी बंद होने की वजह से बच्चे नहीं आए। एसडीएम जेपी पांडेय ने बताया कि मवेशी स्कूल में बंद हैं उन्हें मंगलवार को जलिहापुर गो आश्रय स्थल भेजा जाएगा। वहीं लेखपालों को ग्रामीणों के सहयोग से चारा- पानी का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें