सीज ई-रिक्शा को क्रेन में बांधकर ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
कानपुर। नई ई- रिक्शा पॉलिसी के तहत बुधवार को पूरे शहर में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 110 ई- रिक्शा को सीज किया गया।
बीते चार दिनों से की जा रही इस कवायद में अब तक कुल 403 ई-रिक्शा को सीज किया जा चुका है। यह सभी वह ई-रिक्शा हैं जिनके पास क्यूआर कोड होना तो दूर की बात इन्होंने तो अपना पंजीकरण भी नहीं करवाया है। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। (संवाद)