फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कानपुर में लगेगा 3500 करोड़ का सोलर प्लांट, 700 MW  होगी क्षमता, 300 लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 08 Feb 2023 12:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए एसजेवीएनएल ने सरकार से एमओयू किया है। इसके लिए घाटमपुर के आसपास तीन हजार एकड़ जमीन मांगी है। इससे 700 मेगावाट प्रदूषण रहित बिजली पैदा होगी, जो उद्योगों को सस्ती दरों पर मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी सतलुज जल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) कंपनी कानपुर में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से एक सोलर ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ इसको लेकर समझौता ज्ञापन भी साइन कर लिया है।

विज्ञापन

इसके साथ ही कंपनी ने प्लांट लगाने के लिए प्राधिकरण से घाटमपुर या उसके आसपास के क्षेत्र में करीब 3000 एकड़ जमीन की मांगी है। इस जमीन पर कंपनी करीब 700 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करेगी। इस प्लांट के लगने से जहां करीब तीन सौ लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
वहीं, प्रदूषण रहित बिजली की वजह से पर्यावरण को लाभ होगा। एसजेवीएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी जालौन के काल्पी और उरई तहसील में 75-75 मेगावाट के प्लांट स्थापित कर रही है जिनमें काल्पी के परासन गांव में स्थापित प्रोजेक्ट आपरेशन में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कानपुर देहात के अकबरपुर में भी 50 मेगावाट का एक सोलर पॉवर प्लांट निर्माणाधीन है। सोलर प्लांट से उत्पन्न बिजली अन्य किसी माध्यम से पैदा होने वाली बिजली से सस्ती होती है। कंपनी सीधे तौर पर ओपन मार्केट के अलावा उद्योगों व कानपुर मेट्रो जैसे प्रतिष्ठनों को बिजली बेचने के लिए संपर्क करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें