कानपुर। रेलबाजार के फेथफुलगंज निवासी अनीता साहू ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 27 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2:50 बजे उन्होंने डाकघर के कैश काउंटर से 30 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह पासबुक एंट्री कराने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात महिलाओं ने उनके बैग में ब्लेड मारकर रकम पार कर दी। उनके अनुसार उन्हें चोरी की जानकारी तब हुई जब वह पासबुक एंट्री के बाद रुपये बैग में रखने लगीं। उन्होंने तुरंत काउंटर पर सूचना दी जिसके बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाने लगे। फुटेज में दो महिलाएं चोरी करते हुए दिखाई दीं। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने शिकायत पुलिस कमिश्नर से की जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर पर दो अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद