कानपुर। कोतवाली क्षेत्र में सिविल लाइंस के रहने वाले मो. इमरान ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पेंचबाग में कपड़े का कारोबार है। बताया कि शुक्रवार को उनके पास चार अलग-अलग कुल 29 हजार रुपये निकलने के मैसेज आए। इस पर उन्होंने कार्ड ब्लॉक कर हेल्पलाइन नंबर में शिकायत की। रुपये निकासी के दौरान न कोई लिंक आया न ही किसी से ओटीपी शेयर किया। इसके बावजूद भी रकम पार हो गई। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)