कानपुर। राहुल शुक्ला फोटो भी है ---------------------- परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में बाबा का शिखर चांदी का हुआ। मंदिर समिति और भक्तों के सहयोग से 47 किलो चांदी मंदिर में लगाई गई। इस बार सावन में भक्तों को बाबा का दरबार नए रूप में नजर आएगा। बताते चलें पर परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में मंदिर समिति और भक्तों के सहयोग से 47 किलो चांदी एकत्र की गई। यह चांदी बाबा के शिवलिंग के आसपास उनके अगल-बगल दीवारों और शिखर पर लगाई गई है। यह काम मई में प्रारंभ हुआ था जो करीब-करीब पूरा हो गया है। या जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी पुजारी अजय सैनी ने दी है। उनका कहना है कि बाबा के शिखर का काल बुधवार की दोपहर पूरा हुआ है। महंत रमेश पुरी का कहना है कि काफी प्रयासों और भक्तों के सहयोग से यह काम पूरा हुआ है। इस बार करीब 45 किलो चांदी बाबा के दरबार में लगाई गई है। सावन में बाबा का दरबार भक्तों को नए रूप में नजर आएगा। और भी कुछ काम बचे हैं वह इसी सप्ताह में पूरे करा लिए जाएंगे।