फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में बड़ी कार्रवाई: तीन गैंगस्टरों की 21.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क, आरोपियों पर दर्ज हैं दर्जनों मामले

Fri, 14 Jul 2023 06:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सभी आरोपियों के पास जीविकोपार्जन के लिए अपराध के अलावा अन्य कोई व्यवसाय या आय का स्त्रोत नहीं हैं। उन्होंने अपने पारिवारीजनों के नाम से संपत्ति क्रय की है। इसमें भूमि, प्लॉट, मकान, वाहन, बैंक में जमा धनराशि आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा पुलिस ने गैंगलीडर सहित तीन गैंगस्टरों की करीब 21.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट, गुंडा एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन

अपराधिक कृत्यों से चल-अचल संपत्ति के जब्तीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने तीन गैंगस्टरों मुईनुद्दीन उर्फ जुम्मू, सरफुद्दीन उर्फ बुद्धू व आफताब निवासी ग्राम परछा के खिलाफ कार्यवाही कर करीब 21,90,89,234 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है।
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गैंगलीडर मोइनुद्दीन उर्फ जुम्मू जो अपने सक्रिय सदस्यों सरफुद्दीन उर्फ बुद्धू व आफताब के साथ संगठित गिरोह बनाकर अवैध तरीके से गरीब व जरूरतमंद लोगों को भारी ब्याज पर पैसा उधार देता है।

विज्ञापन

गलत तरीके से एकत्र की है अकूत संपत्ति
लोगों को डरा धमकाकर बलपूर्वक लोगों की जमीन, मकान को जबरदस्ती अपने नाम लिखवाकर अवैध तरीके से विक्रय करता है। साथ ही लोगों से रंगदारी मांगते हैं। मारपीट जैसी घटना करके अकूत संपत्ति एकत्र की हैं। बताया कि यह सभी पेशेवर अपराधी हैं।

नहीं है कोई व्यवसाय या आय का स्त्रोत
सभी आरोपियों के पास जीविकोपार्जन के लिए अपराध के अलावा अन्य कोई व्यवसाय या आय का स्त्रोत नहीं हैं। उन्होंने अपने पारिवारीजनों पत्नी, पुत्र, पुत्री, बहन और मां के नाम से संपत्ति क्रय की है। इसमें भूमि, प्लॉट, मकान, वाहन, बैंक में जमा धनराशि आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

तीनों पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले
इसकी अनुमानित कीमत 21 करोड़ 90 लाख 89234 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इसमें 51.4 हेक्टेयर जमीन, 16 मकान व 10 वाहन शामिल हैं। बताया कि गैंगलीडर मुईनुद्दीन उर्फ जुम्मू के खिलाफ मौदहा थाने में 16 मामले दर्ज हैं। वहीं गैंगस्टर आफताब के खिलाफ पांच व सरफुद्दीन के खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें