फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी, फजलगंज कोरन्टीन सेंटर ही भर्ती होंगे कोरोना से संदिग्ध मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। स्वास्थ्य विभाग में जगह-जगह खुले कोरन्टीन सेंटरो को बंद करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल पनकी स्थित केडीए ड्रीम्स और फजलगंज कोरन्टीन सेंटर में ही कोरोना के संदिग्ध मरीजों को कोरन्टीन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कोरन्टीन सेंटर बनाए।लेबल2 के इन सेंटरों में नारायणा हॉस्पिटल, रामा हॉस्पिटल, ईएसआई पांडू नगर चिकित्सालय, ईएसआई किदवई नगर चिकित्सालय, कांशीराम अस्पताल, ईएसआईसी जाजमऊ चिकित्सालय, चमनगंज स्थित हलीम स्कूल, डीपीएस जाजमऊ आदि शामिल हैं। हालांकि इनमें से कांशीराम अस्पताल, नारायणा हॉस्पिटल, रामा हॉस्पिटल, ईएसआईसी हॉस्पिटल जाजमऊ को लेवल वन का दर्जा दे दिया गया। इनमे संदिग्ध मरीजों के बजाय कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज करना शुरू कर दिया गया। इनमें कोरोना के संदिग्ध मरीज भर्ती करने बंद कर दिए गए, जबकि ईएसआई पांडू नगर में इलाकाई लोगों के विरोध के चलते दोबारा कोरोना के संदिग्ध मरीज नहीं भेजे गए। किदवई नगर ईएसआई अस्पताल में नाम का ही सेंटर रहा। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कोरेंटिन सेंटर ज्यादा होने की वजह से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य ज्यादा कर्मचारियों की ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ती है। हर जगह नाश्ता, खाना, दवाएं आदि भेजने में भी ज्यादा दौड़ भाग करनी पड़ती है। इसके मद्देनजर अब तक तय किया गया है कि शहर में फिलहाल कोरन्टीन सेंटर ही रहेंगे। इन सेंटरों में पनकी स्थित केडीए ड्रीम्स कॉलोनी के अपार्टमेंट और फजलगंज स्थित विद्युत प्रशिक्षण केंद्र कोरेंटिन सेंटर शामिल हैं। इनमें ही अब कोरोना के संदिग्ध मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। अन्य सेंटरों में नए मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें