दर्द से कराहती रही प्रसूता नहीं किया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भले ही स्वास्थ्य व पोषण क्षेत्र में जिले को प्रथम स्थान की रैंकिंग मिली हो लेकिन जिला अस्पताल के हालात कुछ स्थानों पर कतई नहीं सुधरे। प्रसव दर्द से बिलखती बिहरवंा गांव की रीता पत्नी रमेश जब जिला अस्पताल पहुंची तो उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। प्रसूता के साथ आए परिजनों ने बताया कि जब वह प्रसूता को लेकर अस्पताल पहुंचे तो स्टाफ ने कहा देर हो गई है डाक्टर चले गए हैं। भर्ती तो कर लेंगे लेकिन डाक्टर के आने के बाद ही इलाज होगा इसलिए सुबह आओ। दर्द से कराहती प्रसूता जमीन पर ही बैठ गई किसी तरह भी स्टाफ ने इलाज नहीं किया बाद में परिजन उसे लेकर चले गए। इस मामले में सीएमएस डा.एसएन मिश्रा ने बताया कि स्टाफ से जानकारी मांगी गई है।