फोटो 25
- महेवा गोशाला में गोवंशों के कंकाल मिलने का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
निवाड़ीकला (बकेवर)। महेवा गोशाला में कितने गोवंश थे, कितने मर गए, इसकी कोई सही संख्या नहीं बता सक। नायब तहसीलदार भरथना मनीष दुबे ने बताया कि उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि व केयरटेकरों से गोशाला का रजिस्टर मांगा, लेकिन रजिस्टर नहीं दे सके।
मौके पर गिनवाए गए तो 120 गोवंश मौजूद मिले, जबकि 200 से ऊपर गोवंश बताए जा रहे हैं। करीब चार घंटे बाद रजिस्टर दिया। अब उसको अवलोकन किया जाएगा। नायब तहसीलदार का कहना है कि प्रथम दृष्टया गोवंशों की संख्या कम मिलने की जांच कराई जाएगी।
एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव महेवा को निलंबित के निर्देश दिए गए हैं। केयरटेकरों को हटाने ने निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदार को जांच की रिपोर्ट देने को कहा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर और जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।
एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि गोशाला अस्थाई रूप से बनी हुई है। इसमें अव्यवस्थाओं की जानकारी मिली है। गोशाला को बेहतर जगह पर शिफ्ट करने के लिए विचार किया जा रहा है। बड़ी गोशाला के स्थान देखने के निर्देश दिए हैं। ताकि दलदल समेत अन्य अव्यवस्थाएं न हो सकें। उधर, देर रात मौके पर भाजपा की पूर्व विधायक कमलेश कठेरियां भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंची। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी देर रात तक मौके पर डटे रहे।