कानपुर। हैलट के मेडिसिन विभाग को 20 वेंटिलेटर की मंजूरी मिल गई है। दो महीने पहले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि शासन ने ईसीआरपी योजना के तहत वेंटिलेटर के लिए मंजूरी दे दी है। इन वेंटिलेटर को मेडिसिन विभाग के इंटेंसिव केयर वार्ड में लगाया जाएगा। इससे गंभीर रोगियों को आईसीयू में शिफ्ट नहीं करना पड़ेगा। ब्यूरो