कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित कंपनी एडू-वर्सिटी प्राइवेट लिमिटेड में आठ लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। यह चयन बुधवार को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में हुआ, जिसमें कुल 110 छात्रों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की गई। चयनित छात्रों को बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े पदों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इसमें बीबीए से शौर्य वर्मा, कोमल पटेल और वैष्णवी प्रजापति, एमबीए से सृष्टि सिंह, प्रशांत मिश्रा, विप्रा सचान और राघवेंद्र दीक्षित का चयन हुआ है। बीकॉम से अनन्या चौरसिया, महक कपूर, रिधिमा तिवारी और प्रियांशी श्रीवास्तव, बीसीए से प्रियांश, पुलकित गर्ग, राघवेंद्र दीक्षित, संकल्प चतुर्वेदी और तन्वी वाजपेयी तथा एमसीए से नंदनी वर्मा, शुभा चतुर्वेदी, वासु प्रिया श्रीवास्तव और मानवी ठाकुर का चयन हुआ है। कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट अधिकारी सौरभ गुप्ता और शुभ्रा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण पटेल, डॉ. विशाल अवस्थी और डॉ. प्रशांत त्रिवेदी भी मौजूद रहे। (संवाद)