मंदिर परिसर में फॉगिंग कराई गई
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार को नवाबगंज कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर में मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने दर्शन करने आए 20 से अधिक लोगों को काट लिया।
इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने नगर पंचायत की टीम बुलाकर मंदिर परिसर में फॉगिंग कराई।