कानपुर। नौबस्ता निवासी भट्ठा संचालक से कच्ची ईंट की पथाई का ठेका दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित भट्ठा संचालक ने बिहार निवासी छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। किदवईनगर वाई-ब्लॉक निवासी उपेंद्र सिंह के अनुसार उनका घाटमपुर के स्योदी ललईपुर में ईंट भट्ठा है। वर्ष 2025-26 के लिए भट्ठे पर कच्ची ईंट की पथाई करानी थी।बिहार के नालंदा निवासी कपिल सिंह चौहान, सुनील कुमार ने इसका ठेका लेने की हामी भरी थी। इन दोनों के अलावा कपिल का बेटा जीतेंद्र, मौसा मुकेश, मुनीम मनीष पासवान, राम जनम, अमित सिंह ने उनसे अलग-अलग तिथियों में कुल 20 लाख रुपये एडवांस ले लिए। फिर न तो लेबर भेजी और न ही ठेका पूरा किया। रुपये वापस मांगने पर फोन पर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। (संवाद)