फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सराफ की दुकान से 20 लाख नकद और डेढ़ करोड़ का सामान चोरी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी है पुलिस

Fri, 29 Jul 2022 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

चकरनगर थाना क्षेत्र में स्थित सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर समेत डेढ़ करोड़ का सामान पार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन
सराफ की दुकान पर टूटे पड़े लॉकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के चकरनगर कस्बा बाजार स्थित विपिन जैन ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने गुरुवार रात जैक से शटर उठाकर दो किलो सोना, 25 किलो चांदी, 20 लाख नगदी समेत करीब डेढ़ करोड़ का सामान समेट ले गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के निकट ही खंडहर में नकाब लगाने समान एक जैक, लकड़ी की गट्टे ,एक काली प्लास्टिक की त्रिपाल बरामद किया है।  दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डिवाइस को पुलिस खंगालने में जुटी है।
दुकान मालिक विपिन जैन के अनुसार लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक की चोरी हुई है। एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह की अगुवाई में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड जांच पड़ताल में जुटा है। पुलिस ने शीघ्र घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें