फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खेलों में सगे भाइयों ने दो गोल्ड जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। ककवन के औरोंताहरपुर गांव के दो नौनिहाल ने इटावा में हो रही 17 वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर कानपुर नगर जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर कानपुर नगर के शिक्षाधिकारियों, स्कूल के शिक्षकों का मान बढ़ाया है। ककवन खंड शिक्षाधिकारी धर्मप्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में संकुल प्रभारी अनुराग पांडे, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित, खेल अनुदेशक मीनू पाल आदि के नेतृत्व में इटावा में रहे खेलों में शामिल होने गए थे। गुरुवार को कुश्ती के मुकाबलों में 25-30 किलोग्राम भार वर्ग में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरोंताहर के कक्षा-7 के अनुभव पुत्र मनोज और 40 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा-8 के छात्र अमित ने गोल्ड मेडल जीत कर प्रतियोगिता में मौजूद कानपुर नगर जनपद के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का मान बढ़ा दिया। उक्त दोनों छात्र सगे भाई हैं। दो भाइयों के मंडलीय खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर घर में खुशी का माहौल है। परिजनों ने गांव में मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें