घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के मोहल्ला बसंत विहार में बुखार की चपेट में आए दो साल के बच्चे की मौत हो गई। उसके पिता ने बताया कि डाक्टरों ने मस्तिष्क ज्वर की आशंका के चलते बच्चे को कानपुर रेफर किया था। रामचंद्र प्रजापति सिलाई का काम करता है, बताया कि उसके पुत्र प्रिंस (2) को चार दिन पहले बुखार आया। जिसपर उसने स्थानीय डाक्टरों को दिखाया लेकिन, हालत में सुधार न होने पर सीएचसी ले गया। जहां से डाक्टरों ने प्रिंस को कानपुर रेफर कर दिया। बताया कि कानपुर में ही इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह बेटे की मौत हो गई।