फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के कारण गुरुवार को शिवली इलाके में दो लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को शिवली कस्बे के गांव चंपतपुर में मवेशी चराने निकला सूरज (20) की बारिश से उफनाए नाले में डूबने से मौत हो गई। जबकि, शिवली के गांव मदारपुर गाजीउद्दीन के अहिबरन सिंह (62) की गांव के गलियों में बारिश पानी से हुए कीचड़ में पैर फिसल गया। परिजन अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। इधर, जिले के रसूलाबाद, झींझक डेरापुर और सरवनखेड़ा समेत अन्य ब्लाकों में जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। वहीं, बारिश थमते ही कच्चे मकान गिरने की घटनाएं हो रही हैं। जिले में अब तक छह मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें