सजेती (कानपुर)। बुधवार की दोपहर ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
राठ डिपो की बस कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रही थी। थानाक्षेत्र के कानपुर-सागर राजमार्ग स्थित दुर्गादेवी मोड़ के पास बगल से निकले ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। रोडवेज बस पर सवार गांव पहड़िया थाना महोबकंठ (महोबा) निवासी संतोष कुमार, बेटा बृजकिशोर और उसकी प्रेमसती को चोटें आईं। तीनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय हमीरपुर भिजवाया गया। डाक्टरों ने घायलों की हालत सामान्य बताई है। बस के परिचालक की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।