पशुबाड़ा में लगी आग से हजारों का नुकसान
चित्रकूट। कोतवाली थाना क्षेत्र के तरौंहा में राजकुमार गौतम के पशुबाड़ा में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने जब तक आग बुझाई तब तक पूरा पशुबाड़ा जल चुका था। यह गनीमत रही कि पशुबाडे़ में बंधे जानवरों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया था, अन्यथा बहुत बडा नुकसान हो जाता। पीड़ित राजकुमार ने बताया कि आग से लगभग बीस क्विंटल भूसा व अन्य सामग्री जल गई है। ब्यूरो