फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में थे हमलावर, पुलिस की जीपें तोड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। रनियां चौकी पर भीड़ के हमले के बाद चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कुछ हमलावरों के नशे में होने की बात पता चली। फिर अकबरपुर, गजनेर थाने के अलावा बारा, जैनपुर चौकी समेत क्यूआरटी मौके पर भेजी गई। भारी पुलिस बल देख ग्रामीणों ने फिर पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया। पथराव में बारा चौकी के दरोगा प्रमेश मिश्रा की निजी कार, कोतवाल अकबरपुर की सरकारी बोलेरो का शीशा, रनियां पुलिस चौकी व गजनेर एसओ की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। चौकी परिसर के बाहर खड़े अन्य वाहनों में भी ग्रामीणों ने तोड़-फोड़ की। ग्रामीणों ने बताया कि एक-दो फायर की आवाज भी सुनी। सीज किए गए दो डंपरों के चालक पथराव में घायल हो गए। लाठीचार्ज के बाद भीड़ छंटी। बवाल की सूचना पर एसपी राधेश्याम भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि शराब के नशे में कुछ लोगों ने ग्रामीणों को एकत्र कर उपद्रव कराया है। पुलिस ने सिहुराभावन गांव के देवेंद्र सिंह की तहरीर पर 19 नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन क्रिमिनल एक्ट आदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें महिलाएं भी हैं। आरोपियों में एक फौजी रणधीर सिंह भी है जो राजौरी में तैनात है, इस समय छुट्टी पर घर आया है। सिहुराभावन के देशराज, इंद्रपाल, नरेंद्र व सहदेविनपुरवा के फूलचंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। सोमवार को रनियां चौकी छावनी में तब्दील नजर आई। गजनेर, बरौर थानों की फोर्स के अलावा क्यूआरटी व पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें