इटावा। नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव ने 26 सितंबर को यमुना में कूदकर जान दे दी थी। इसके बाद से ही नपा चेयरमैन और ईओ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। तब से चेयरमैन और ईओ कोई भी कार्यालय नहीं बैठ रहे थे। हाईकोर्ट की ओर से गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद मंगलवार को करीब 17 दिन बाद चेयरमैन ज्योति गुप्ता कार्यालय में बैठीं। उन्होंने रुटीन के कामकाज देखे। इससे पूर्व सभासदों की मौजूदगी में दो मिनट की शोकसभा का आयोजन किया गया। फिर बीते कई दिनों से लंंबित पड़े कामों को निपटाया गया। (संवाद)